Dehradun NewsHighlight
CMO ने किया जिला उप चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, परिसर में मचा हड़कंप

उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मिल रही शिकायतों के बीच मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून ने उप चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया.
CMO ने किया जिला उप चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान उप जिला चिकित्सालय में हड़कंप मच गया. उन्होंने चिकित्सालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. गंदगी का अंबार मिलने पर उन्होंने सीएमएस डॉ विजय सिंह को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जरुरी आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
निरीक्षण से मचा परिसर में हड़कंप
सीएमओ डॉ संजय जैन ने ओपीडी, लैब, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष व इमरजेंसी चिकित्सक कक्ष और जन औषधि केन्द्र का भी निरीक्षण किया. मीडिया से बातचीत में सीएमओ ने बताया कि मरीजों से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली है. सीएमओ के औचक निरिक्षण से जिला उप चिकित्सालय में हड़कंप मच गया.