Big NewsUttarakhand

उत्तरकाशी टनल हादसे के बाद सीएम ने लिया एक्शन, अब होगी सभी टनल प्रोजेक्ट की समीक्षा

उत्तरकाशी टनल हादसे के बाद सीएम धामी ने इस मामले में एक्शन लिया। सीएम धामी ने कहा है कि अब प्रदेश के सभी टनल प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी।

प्रदेश के सभी टनल प्रोजेक्ट की अब होगी समीक्षा

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल हादसे में 40 लोग छह दिन बीत जाने के बाद भी फंसे हुए हैं। सीएम धामी ने इस मामले के बाद अब प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की समीक्षा करने की बात कही है। सीएम धामी ने कहा कि हम शहरों की वहन क्षमता का भी आकलन कर रहे हैं।

प्रदेश में कई टनल प्रोजेक्ट प्रस्तावित

प्रदेश में मसूरी, देहरादून-टिहरी समेत कई टनल प्रोजेक्ट प्रस्तावित और विचाराधीन हैं। सीएम धामी ने गुरूवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान सभी टनल प्रोजेक्टस की समीक्षा कराने की बात कही है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तरकाशी टनल हादसे के बचाव अभियान पर पीएमओ नजर बनाए हुए है। पीएम मोदी खुद इसके बारे में जानकारी ले रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें