UttarakhandBig NewsDehradun News

टैक्स चोरी की शिकायतों पर सीएम सख्त, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन

जीएसटी चोरी की शिकयतों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसी क्रम में लापरवाही बरतने वाले तीन अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शासन ने अनुमोदन के लिए सीएम धामी को फाइल भेज दी है।

टैक्स चोरी की शिकायतों पर सीएम सख्त

बता दें सीएम धामी को जीएसटी चोरी को लेकर गोपनीय शिकायत मिली थी। शिकायत में रेलवे स्टेशन पर पार्सल से आ रहे सामान की टैक्स चोरी करने की बात थी। इस पर शासन ने टीम गठित कर टैक्स चोरी करने वालों की निगरानी करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही अधिकारियों को कार्रवाई से संबंधी रिपोर्ट देने को कहा था।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन

शासन के आदेशों के बाद देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्रशासन व राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर टैक्स चोरी कर लाया गया माल जब्त किया था।

नौ जुलाई को राज्य कर आयुक्त एवं अपर सचिव डॉ. अहमद ने टैक्स चोरी रोकने की कार्रवाई पर तीन अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से हटाकर राज्य कर मुख्यालय में संबद्ध किया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें