Uttarkashi NewsBig News

टनल हादसा : सीएम बोले तेजी से हो रहा काम, ऑगर मशीन की मदद से 25 मीटर तक डाला जा चुका है पाइप

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए छठे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर सीएम धामी का बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा कि श्रमिकों को निकालने के लिए इंजीनियर और वैज्ञानिक हर कोई काम कर रहा है।

छठे दिन भी जारी है रेस्क्यू

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पाइप लगभग 25 मीटर तक डाला जा चुका है। ऑगर मशीन की मदद से काम बहुत तेजी से चल रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

बता दें सीएम धामी इस समय राजस्थान में मौजूद है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये बयान दिया है। सीएम धामी के साथ ही केंद्र सरकार भी रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है।

साइट पर मौजूद हैं कई श्रमिकों के परिजन

टनल के अंदर फंसे मजदूरों में से कई लोगों के परिजन घटनास्थल पर ही मौजूद हैं। प्रशासन की टीम के साथ ही मजदूरों के परिजन भी लगातार उनसे संवाद कर रहे हैं ताकि मजदूरों का हौसला बना रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें