Big NewsDehradun

उत्तराखंड बेरोजगार संघ का सीएम आवास कूच, पुलिस ने रास्ते में ही रोका, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड में लंबे समय से बेरोजगार संघ अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठा हुआ है। आज बेरोजगार संघ के साथ उत्तराखंड छात्र संघ और कोविड कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर सीएम आवास कूच किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ का सीएम आवास कूच

बेरोजगार संघ के साथ ही उत्तराखंड छात्र संघ और कोविड कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान इन लोगों ने सरकार पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में ६५ हज़ार सरकारी पद रिक्त हैं लेकिन सरकार भर्ती करने को तैयार नहीं है। बेरोजगार युवाओं ने कहा कि प्रदेश में भर्ती सिर्फ विज्ञापन तक ही सीमित है।

Bobby Pawar

पुलिस ने युवाओं को रास्ते में ही रोका

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया लेकिन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस ने युवाओं को सुभाष रोड तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

Bobby Pawar

सरकार बेरोजगारों की मांगों को कर रही अनसुना

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार का कहना है की सरकार बेरोजगारों की मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 24000 पदों पर विज्ञप्ति जारी किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन जो भर्तियां चल रही है वो पहले की भर्तियां हैं।

Bobby Pawar

अपने वादे पूरे करे सरकार

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार ने कहा कि सरकार की ओर किए गए वादों को याद दिलाने के लिए उन्हें आज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

Bobby Pawar

इसके साथ ही उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया तो प्रदेश के बेरोजगार नौजवान पांचों लोकसभा सीटों पर सरकार के कैंडिडेटों के खिलाफ मतदान करने का काम करेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button