Rudraprayag NewsBig News

सीएम धामी ने दी केदारघाटी को सौगात, पुनर्निर्माण कार्यों के लिए जारी की धनराशि

केदारघाटी में 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग, सड़क मार्ग और अन्य स्थानों पर हुई क्षति को दुरुस्त करने और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए सरकार ने 4,836.63 लाख की धनराशि जारी की है। इसमें लोक निर्माण विभाग की 29 और सिंचाई विभाग की 12 कार्ययोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

पुनर्निर्माण कार्यों के लिए सीएम ने जारी की धनराशि


बता दें अतिवृष्टि के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मामले पर अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर सहित आपदा सचिव को भी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग विपरीत परिस्थितियों के बीच लगातार आपदा सुरक्षा एवं पुनर्स्थापना कार्य कर रहे हैं।

अतिवृष्टि के चलते क्षतिग्रस्त हुआ था पैदल मार्ग

अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ सड़क और पैदल मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। पैदल यात्रा मार्ग 29 स्थानों पर क्षतिग्रस्त, जबकि सड़क मार्ग भी वॉश आउट हुआ था। मंदाकिनी और सोन नदी के वेग से कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई थी। जनपद स्तर से सुरक्षा कार्यों और पुनर्स्थापना कार्यों के लिए 41 प्रस्ताव भेजे गए थे।

कई कार्ययोजनाओं को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग की 1,934.86 लाख लागत की 29, जबकि सिंचाई विभाग की 2,901.77 लाख लागत की 12 कार्ययोजनाओं को स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग के लिए 1,472.21 लाख और सिंचाई विभाग के लिए 1,197.51 लाख सोमवार को दोनों विभागों ने अवमुक्त कर दिए हैं

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें