HighlightDehradun News

विद्या भारती स्कूल पहुंचे सीएम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देहरादून में विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्या भारती के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सीएम ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी होनहार छात्रों को बधाई दी. सीएम धामी ने कहा आप सभी निरंतर सफलता के नए सोपान चढ़ते जाएं, यही प्रार्थना है. सीएम धामी ने आगे कहा हमारी सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पण भाव से कार्य कर रही है.

मुफ्त पाठ्यपुस्तक उपलब्ध करा रही है राज्य सरकार : CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार छात्रवृत्ति के साथ-साथ निशुल्क पाठ्यपुस्तकों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर, यह सुनिश्चित कर रही है कि हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो. इसके साथ ही वह अपने सपनों को साकार कर सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें