Dehradun NewsBig News

ऋषिकेश पहुंचे सीएम, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, बोले यात्रियों को ना हो कोई परेशानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

सीएम ने किया चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

सीएम धामी ने इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र और यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए आपसी सामंजस्य से काम करने के लिए निर्देशित किया।

धरातल पर कार्य कर रही सरकार काम : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए हमारी सरकार धरातल पर कार्य कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें