Udham Singh Nagar

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे सितारगंज, उल्टी टोपी पहने आए नजर, हुआ भव्य स्वागत

Breaking uttarakhand news

सितारगंज : सीएम पुष्कर धामी अपने गृह जनपद उधमसिंह नगर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीएम धामी के दौरे का आज दूसरा दिन है। बता दें कि सीएम रुद्रपुर से किच्छा पहुंचे और फिर किच्छा से सितारगंज पहुंचे। इस दौरान सितारगंज में भी कार्यकर्ताओं ने पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सितारगंज आगमन पर उनका भव्य और जोरों-शोरों से स्वागत किया। सीएम पुष्कर धामी पर फूलों की बारिश की गई और फूलों की मालाएं पहनाई गई। बता दें कि इस दौरान खास ये था कि सीएम उल्टी टोपी पहने नजर आए। तेज धूप होने के कारण सीएम पुष्कर धामी ने गर्मी से बचने के लिए टॉपी पहनी वो भी उल्टी।

आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय गृह जनपद उधम सिंह नगर के दौरे पर पहुंचे हैं। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रोड शो करते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। वहीं पुष्कर सिंह धामी सितारगंज पहुंचे और सितारगंज में रोड शो किया। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत किया। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज से रोड शो करते हुए खटीमा के लिए रवाना हुए।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सितारगंज आगमन पर कॉन्ग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाकर विरोध किया. वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर चौकी में नजरबंद किया।

Back to top button