Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

CM पुष्कर सिंह धामी ने की छठ पूजा, सूर्य देवता से की देश की खुशहाली की कामना

Indian National Congress

खटीमा : प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज छठ पर्व पर अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री ने खटीमा में विभिन्न स्थानों पर हो रही छठ पूजा में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूर्य देवता से सभी देशवासियों के लिए खुशहाली मांगी। इसके बाद सीएम हल्द्वानी पहुंचे और आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

उधम सिंह नगर जनपद की विधानसभा खटीमा में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौसर गांव पहुंचकर छठ पूजा में प्रतिभाग लिया इस दौरान मुख्यमंत्री का छठ पूजा में उपस्थित श्रद्धालु महिलाओं तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नौसर गांव में छठ पूजा में महिलाओं के साथ छठ मैया की पूजा की। इस दौरान पूर्वांचल समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई। 9 साल के बाद मुख्यमंत्री ने बडिया गांव और बरी गांव में भी छठ पूजा में भाग लिया।

वहीं मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री ने पूरे देशवासियों को और प्रदेश वासियों को छठ पर्व की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सूर्य देवता के त्यौहार छठ पर्व पर सूर्य देव सभी लोगों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें