Big NewsDehradun NewsJoshimath News In Hindi

जोशीमठ में प्रभावित क्षेत्र के लिए सीएम ने राहत सामग्री के वाहनों को किया रवाना, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से दिखायी हरी झंडी

सीएम धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। यह राहत सामग्री एचडीएफसी बैंक के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई है।

जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र के लिए सीएम ने राहत सामग्री के वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इन वाहनों को सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से रवाना किया। यह राहत सामग्री एचडीएफसी बैंक के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई है।

मानव सेवा समाज संस्था द्वारा प्रभावितों को उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री

मानव सेवा समाज संस्था द्वारा प्रभावितों को जोशीमठ में यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जोशीमठ में प्रभावितों को 1500 गरम पानी के बैग, एक हजार कंबल, आठ सोलर चलित गीजर, एक हजार एमरजेंसी सोलर चार्ज लाईट, 20 हजार सैनेट्री पैड, 260 अंगीठी एवं 460 रूम हीटर एचडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए।

सीएम धामी ने एचडीएफसी बैंक एवं मानव सेवा समाज संस्था का किया आभार व्यक्त

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावितों के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक एवं मानव सेवा समाज संस्था का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की जोशीमठ के प्रभावितों को पुनर्वास एवं सारी व्यवस्थाएं व्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए सरकार कार्य कर रही है।

बजट 2023 में जोशीमठ के लिए की गई है एक हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था

सरकार के सहयोग के लिए संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। पीएम मोदी ने जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र के लिए समीक्षाएं की हैं। केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हर संभव सहयोग का आश्वासन मिला है। इस बार के बजट में जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें