HighlightDehradun News

पहली जौनसारी फिल्म का CM ने किया प्रोमो व पोस्टर लांच, दर्शकों से की “मैरै गांव की बाट” फिल्म देखने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग दे रही है।

पहली जौनसारी फिल्म का CM ने किया प्रोमो व पोस्टर लांच

सीएम धामी ने सोमवार को पहली जौनसारी फिल्म का पोस्टर और प्रोमो लांच किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा।

सीएम ने दर्शकों से की फिल्म को देखने की अपील

सीएम धामी ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से क्षेत्रीय बोली भाषाओं में बनी फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में हर संभव मदद दी जा रही है। इसी क्रम में सरकार नई फिल्म नीति लेकर आई है। सरकार का मत है कि हर क्षेत्र में उत्तराखंड के स्थानीय लोग आगे बढ़ सकें। उन्होंने अभिनेता अभिनव चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी गढ़वाली फिल्म असगार भी सुपरहिट रही थी।

हनोल मंदिर का मास्टर प्लान बना रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हनोल मंदिर का मास्टर प्लान बना रही है। इसके बाद से ये क्षेत्र तीर्थयात्रियों और पयर्टकों के लिए बड़ा डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हनोल मंदिर की प्रतिकृति प्रदान की थी। बता दें कि मैरै गांव की बाट फिल्म की परिकल्पना केएस चौहान ने की है जबकि फिल्म के निर्देशक अनुज जोशी हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें