Udham Singh Nagar News

खटीमा को CM की बड़ी सौगात: 89 लाख की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

खटीमा भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासखंड कार्यालय परिसर 89 लाख की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

CM ने किया 55 लाख की लागत से बनी आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण

सीएम ने 55 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख की लागत से आधुनिकीकृत व्यायामशाला भवन और 26.50 की लागत से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये सभी सुविधाएं क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगी। साथ ही शिक्षा विकास की नई संभावनाओं को गति देंगी।

युवाओं के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी दीदी की लाइब्रेरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में स्थापित की गई दीदी की लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पुस्तकालय छात्रों को शांत और अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने लक्ष्य निर्धारण के साथ बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी लाइब्रेरी का संचालन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, इसी क्रम में इस लाइब्रेरी का संचालन भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा संचालित किया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। सीएम ने कहा कि खटीमा उनका गृह क्षेत्र होने के साथ-साथ विकास के प्रति उनकी विशेष प्रतिबद्धता का भी केंद्र है, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें