Dehradun NewsUttarakhand

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का सीएम ने किया शुभारंभ, लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आज सीएम धामी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का सीएम ने किया शुभारंभ

सीएम धामी ने आज प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत परेड ग्राउंड परिसर में पौधारोपण किया।

Cm dhami
स्वच्छता शपथ

स्वच्छता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएम धामी ने क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इसके साथ ही विभिन्न विकासखंडों के लिए स्वच्छता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Cm dhami

सीएम ने कहा कि पीएम की स्वच्छता के प्रति सजगता, निष्ठा और नेतृत्व हम सबको प्रेरित करता है। हमारी प्रदेश सरकार भी स्वच्छता के क्षेत्र में पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें