- Advertisement -
रूद्रपुर – लघु उधोग व्यापार मंडल एवं सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में आयोजित पंचम सामूहिक विवाह समारोह में 24 नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देने के लिये सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने पंचम सामूहिक विवाह समारोह में नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा एवं आयोजकों द्वारा स्वागत किया गया।
लघु उधोग व्यापार मंडल एवं सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प स्थित फुटबाल मैदान में पंचम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। विवाह समारोह में 24 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाली समुदाय का काफी योगदान रहा है उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बंगाली भाइयों के जाति प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाया है। इससे पहले उनके सर्टिफिकेट पर जो शब्द लगता था वह बेहद ही अजीब व गलत लगता था हमारी सरकार ने बंगाली समुदाय की भावनाओं को समझा और वह शब्द को हटाया। साथ ही उन्होंने विपक्ष कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। साथ कहा कि 70 सालों में देश का एक पार्टी ने बेड़ा गरक कर दिया है। देश के जवान शहीद हो जाते तो पूरा देश शोक में डूबा हुआ था मगर ये लोग अपना जन्मदिन मनाने में लगे हुए थे। उन्हें शर्म आनी चाईये, ये कैसी रजनीति करते। इन्हें शर्म आनी चाहिये। वहीं उन्होंने नव दाम्पत्य जीवन मव प्रवेश कर रहे 24 जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।