Big NewsHaridwar News

मंगलौर विधायक के निधन पर सीएम ने किया शोक व्यक्त, तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे सरवत करीम

मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के निधन की खबर से राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधायक के निधन पर ट्ववीट कर शोक व्यक्त किया है।

मंगलौर विधायक के निधन पर सीएम ने किया शोक व्यक्त

मंगलौर विधानसभा से विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन सोमवार सुबह को दिल्ली स्थित अस्पताल में हुआ। उन्होंने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि हाजी सरवत करीम अंसारी दो बार से मंगलौर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रह चुके हैं।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

हाजी सरवत करीम अंसारी उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के दौरान केबेनिट मंत्री भी रह चुके हैं। मंगलौर विधायक काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित अस्पताल में वो तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन की खबर के बाद से उनके मंगलौर स्थित उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें