Big NewsDehradun News

बड़ी खबर। जोशीमठ में तत्काल खाली होगा डेंजर जोन, बनेगा बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र

CM ON JOSHIMATHजोशीमठ में सरकार ने तत्काल एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जोशीमठ में अविलंब आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

देहरादून में सीएम धामी ने जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव को लेकर एक हाईलेवल बैठक की है। इस बैठक में सीएम ने अधिकारियों के साथ हालात से निपटने की रणनीति पर चर्चा की है। इस बैठक के दौरान सीएम ने डीएम चमोली को निर्देश दिए हैं जोशीमठ में किसी सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा पुनर्वास केंद्र तत्काल स्थापित किया जाए।

इसके साथ ही जोशीमठ में तत्काल एक आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएम ने अधिकारियों को डेंजर जोन को तत्काल खाली कराने के लिए भी कहा है।

इस बैठक में मुख्य सचिव, सचिव आपदा प्रबंधन, सचिव सिंचाई, पुलिस महानिदेशक, आयुक्त गढवाल मण्डल, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ, जिलाधिकारी चमोली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढवाल मण्डल और जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट ली है।

https://youtu.be/E97lE2WoDLQ

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें