Big NewsPithoragarh News
डीडीहाट में CM ने किया रोड शो, कहा- पांचों लोकसभा में कमल खिलल, मोदी ज्यू यो बार फिर प्रधानमंत्री बनाल

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज डीडीहाट में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कुमाऊंनी में ही लोगों से संवाद किया और कहा कि पांचों लोकसभा में कमल खिलल और मोदी ज्यू यो बार फिर प्रधानमंत्री बनाल।
डीडीहाट में सीएम ने किया रोड शो
सीएम धामी ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आज पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में रोड शो किया। इसके बाद सीएम ने रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड तैयार लग रहा है और बीजेपी एक बार फिर से पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी।