Assembly ElectionsBig NewsDehradun

विधानसभा चुनाव लड़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान, यहां की जनता पर पूरा विश्वास

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : उत्तराखंड में चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव तारीख का ऐलान हो चुका है। 14 फरवरी को लोग होंगे और उनका मत मतदान पेटी में बंद होगा। दिल की धड़कनें तेज होंगी और दिल मायूस होगा। किसी को जीत पर विश्वास होगा लेकिन किसी के मन में हार का डर भी होगा। लेकिन जनता किसे जिताती है वो 10 मार्च को पता चलेगा।

अब बात करते हैं प्रदेश के मुखिया यानी की सीएम धामी की जिन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने पर आज बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि वो खटीमा से ही चुनाव लड़ेंगे। सीएम धामी ने कहा कि खटीमा मेरी जन्म भूमि और कर्म भूमि है। यहां की जनता ने उन्हें हमेशा प्यार दिया और सम्मान दिया है। सीएम धामी ने साफ तौर पर खटीमा से ही चुनाव लड़ने की बात कही। आगे सीएम धामी ने कहा कि वो खटीमा से चुनाव लड़ना चाहते हैं बाकी पार्टी के आदेश पर उन्होंने फैसला छोड़ा है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी तय करेगी वो वही करेंगे।

आपको बता दें कि टिकटों के आवंटन से ठीक पहले भाजपा संगठन की आज बड़ी बैठकें हैं। कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गई है।दोपहर 3:00 बजे चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी। जनपद पदाधिकारियों से फीडबैक के बाद में भाजपा जल्द प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी। पैनल तैयार करके संसदीय बोर्ड को रिपोर्ट दी जाएगी और फिर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होगा।

Back to top button