Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: यशपाल आर्य मामले में CM धामी का बड़ा बयान, जानें उन्होंने क्या कहा?

CM Dhami's big statement

देहरादून: कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर बाजपुर में पिछले दिनों कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस मामले यशपाल आर्य ने सीधेतौर पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और सरकार पर ही गंभीर आरोप लगा दिए थे। उन्होंने कहा था कि यह सब अरविंद पांड के कहने पर किया गया है।

इस मामले में अब सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आपस में ही लड़ रहे हैं। सभी ने देखा कि किस तरह से दोनों लड़ रहे थे। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि इसमें सरकार कहां से आ गई ?

सीएम धामी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। कांग्रेस इस ममाले को लेकर आक्रोशित है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की जा रही है। हालांकि, सरकार ने अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस क्या करती है।

https://youtu.be/QmUoRSYZx9s

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें