HighlightNainital NewsPushkar Singh Dhami​

कल हल्द्वानी जाएंगे सीएम धामी, तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी

devbhoomi news

हल्द्वानी- उत्तराखंड राज्य स्थापना के अवसर पर कल बुधवार को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। वहीं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी युद्ध स्तर से इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्री शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा रोजगार मेला, स्वयं सहायता समूह के स्टॉल भी लगाये जायेंगे, आपदा के दौरान बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर 12 बजे हल्द्वानी पहुचंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजार किए जा रहे हैं. चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहे। प्रशासन के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें