Big NewsUttarakhand

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जाएंगे सीएम धामी, शपथग्रहण समारोह में होंगे शामिल

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जाएंगे। वहां सीएम धामी नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जाएंगे सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिहं धामी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नई चुनी गई सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सीएम धामी बुधवार सुबह 11 बजे लाल परेड मैदान भोपाल पहुंचेंगे। यहां शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद वो छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएम साइंस कालेज मैदान रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

इन्हें बनाया पार्टी ने मुख्यमंत्री

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को सीएम बनाया है। इसी तरह राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे भी चौंकाने वाले हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने उज्जैन दक्षिण विधायक मोहन यादव को सीएम बनाया गया है। जबकि राजस्थान में भजनलाल शर्मा को नया मुख्यमंत्री नया मुख्यमंत्री चुना गया है।

बीजेपी में पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को मिलता है मौका

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के तीनों मुख्यमंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य करने वाले आम से आम कार्यकर्ता को भी मौका देते हैं। ये भाजपा में ही संभव है जहां व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को मौका दिया जाता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें