HighlightUttarakhand Chamoli News

गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, लोगों से विकास कार्योंं का लिया फीडबैक

सीएम धामी दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर हैं। गुरूवार को सीएम मॉर्निंग वॉक पर निकले। वॉक के दौरान सीएम स्थानीय लोगों से मिले और उन्होंने विकास कार्योंं का फीडबैक लिया।

गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी

दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर आज सीएम धामी ने सुबह विधानसभा, भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए।

लोगों से विकास कार्योंं का लिया फीडबैक

उन्होंने कहा कि विधानसभा, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हमारी सरकार सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के माध्यम से इस संपूर्ण क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान स्थानीय सीएम ने लोगों से भेंट कर प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक एवं सुझाव भी लिए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें