Big NewsDehradun News

आपदा की स्थिति को लेकर CM DHAMI ने ली हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण आपदा जैसे हालात हैं। जिसको देखते हुए सीएम धामी ने आज शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। सीएम धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

आपदा की स्थिति को लेकर CM DHAMI ने ली हाई लेवल मीटिंग

उत्तराखण्ड में हो रही भारी बारिश के संबंध में शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में सीएम धामी ने प्रदेशभर में हो रही बारिश और बारिश के चलते उपजी आपदा की स्थितियों की जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम धामी ने आपदा प्रभािवत इलाकों में किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी भी ली।

चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

बैठक में सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में खराब मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए स्थगित किया गया है। उन्होंने उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि चारधाम के साथ ही अन्य जगहों पर भी मौसम के अनुरूप ही यात्रा करें।

सीएम ने दिए 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में जिन भी स्थानों पर लोगों के हताहत होने की जानकारी मिली है वहां पर एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव में लगी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा सभी अधिकारियों, एसडीआरएफ के सभी दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें