HighlightDehradun News

चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए सीएम धामी ने ली बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चम्पावत जिले को आदर्श जिला बनाने के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना और चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए सीएम ने ली बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने चंपावत के विकास के लिए स्थानीय लोगों की आशाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की है। हमारा लक्ष्य एक ऐसे चंपावत का निर्माण करना है जिसमें स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके और क्षेत्र की GDP का आकार चार गुना बड़ा हो। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदर्श चंपावत के लिए तैयार की गई कार्ययोजना में हर क्षेत्र के विशेषज्ञों को जोड़ा जाए और उनके अनुभवों और सलाह को प्राथमिकता दी जाए।

जंगल सफारी को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

सीएम ने कहा की प्रयास किए जाएं कि जनपद में आने वाले पर्यटक यहां कम से कम पांच दिन अवश्य प्रवास करें। इसके साथ ही अधिकारियों को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्णागिरि धाम के साथ ही मायावती आश्रम और शारदा घाट के आस-पास के क्षेत्रों को विकसित करने और जिले में साहसिक खेलों के साथ ही जंगल सफारी को बढ़ावा देने एवं क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी विकसित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी वर्षों में चंपावत को पर्यटन, दुग्ध, उद्यानीकरण, सब्जी, फल और चाय उत्पादन का प्रमुख हब बनाना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें