Big NewsUttarakhand

जोशीमठ में आज रात गुजारेंगे सीएम धामी, प्रभावितों से कर सकते हैं मुलाकात

pushkar singh dhamiजोशीमठ की कमान खुद सीएम धामी ने संभाल रखी है। सीएम धामी आज रात खुद जोशीमठ में रुकेंगे और हालात का जाएजा लेंगे। इसके साथ ही माना जा रहा है कि सीएम धामी प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर कर सकते हैं।

सीएम धामी ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। सीएम धामी जोशीमठ में प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे।

माना जा रहा है कि सीएम धामी प्रभावितों से मुलाकात भी कर सकते हैं। खासतौर पर होटलों के ध्वस्तीकरण के खिलाफ और मुआवजे की घोषणा की मांग कर रहे लोगों के मुलाकात कर रहे लोगों से भी सीएम धामी मुलाकात कर सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें