Big NewsUttarakhand

विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज, सीएम धामी दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार

CM DHAMI IN DELHIउत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। हालांकि इस बीच नेता सदन यानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली निकल गए हैं। धामी दिल्ली में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

बताया जा रहा है कि सीएम धामी दिल्ली में हो रहे MCD चुनावों में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। वो एक रोड शो में भाग लेंगे और इसके साथ ही तीन सभाओं को भी संबोधित करेंगे।

सीएम धामी द्वारका में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसके बाद वह नजफगढ़, ईसापुर और मुनीरका में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बीजेपी को मिले फीडबैक में दिल्ली में रह रहे उत्तराखंडियों के बीच सीएम धामी की अच्छी छवि दिख रही है। लिहाजा बीजेपी ने सीएम धामी को चुनावी मोर्चे पर लगा रखा है।

दिल्ली में होने के चलते सीएम धामी विधानसभा की कार्रवाई में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे में संसदीय कार्यमंत्री को मोर्चा संभालना पड़ेगा। विधानसभा में सोमवार का दिन मुख्यमंत्री के विभागों का दिन होता है। इस दिन सीएम को अपने विभागों से जु़ड़े सवालों के जवाब देने होते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें