Dehradun News

सीएम धामी ने जनता दरबार में आमजन की समस्या सुन किया निस्तारण

CM DHAMI

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएम आवास में स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में शिरकत की इस दौरान कार्यक्रम में लोग बढ़ी संख्या में मौजूद रहे। सीएम ने सभी की शिकायतों को सुन कर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

शिकायत सुन निस्तारण के दिए निर्देश

सीएम ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। इसके बाद सीएम ने मौके पर समस्याओं को सुन कर समाधान के अधिकारिओं को निर्देश देकर समय रहते निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम को निर्देश दिये कि जन समस्याओं से सबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सबंधित विभागों को भेजकर उस पर कार्यवाही के समय समय पर अपडेट लिया जाए।

सीएम धामी ने अधिकारिओं से कहा की सभी जन समस्याओं एवं शिकायतों की मुख्यमंत्री कार्यालय से समय समय पर मॉनेटरिंग की जाए। इस दौरान सीएम ने धामी ने अधिकांश जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया तो कुछ जन समस्याओं को सुन कर सबंधित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें