Dehradunhighlight

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती आज, सीएम धामी ने किया याद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ को उनकी जयंती पर याद किया है. मुख्यमंत्री ने वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर जारी अपने संदेश में वीर चन्द्र सिंह “गढ़वाली” को पेशावर कांड का महानायक बताया है.

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर सीएम धामी ने किया याद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने देश की आजादी के लिए आन्दोलन कर रहे निहत्थे लोगों पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था.

पेशावर कांड को सीएम धामी ने बताया महत्वपूर्ण पड़ाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के लिए “पेशावर कांड” एक महत्वपूर्ण पड़ाव था. भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई, जिसने देश की आजादी के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार किया.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button