Dehradunhighlight

सीएम धामी ने किया “आ रहा है यूसीसी” गीत का विमोचन, समान नागरिक संहिता पर है आधारित

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने रिपोर्ट सीएम धामी को सौंप दी है। अब कल होने वाली कैबिनेट बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिल सकती है। जिसके बाद इसे छह फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। वहीं सीएम धामी ने आज यूसीसी पर आधारित गीत का विमोचन किया।

समान नागरिक संहिता पर है आधारित है गीत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर समान नागरिक संहिता पर आधारित गीत ‘आ रहा है यूसीसी’ का विमोचन किया। बता दें इस गीत को भूपेन्द्र बसेड़ा ने लिखा है। जबकि संगीत को स्वर राकेश भट्ट ने दिए हैं।

सीएम धामी ने दी पूरी टीम को बधाई

इस गीत के माध्यम से यूसीसी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है। गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है। सीएम धामी ने जनता को जागरूक करने और यूसीसी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गीत से जुड़ी पूरी टीम को बधाई दी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button