Nainital NewsHighlight

राम नवमी के मौके पर बाबा नीम करौली के द्वार पहुंचे सीएम धामी, 20 मिनट तक ध्यान लगाकर लिया आशीर्वाद

राम नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल स्थित कैंची धाम पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने बाबा नीम करौली की पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

कैंची धाम पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी बुधवार की दोपहर 1.30 बजे कैंची धाम पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने बाबा की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। सीएम ने बीस मिनट तक कैंची में बाबा का ध्यान लगाया। इसके साथ ही सीएम ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर भक्तों से बातचीत की।

श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जा रहा ध्यान

सीएम धामी ने कहा मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत हमारी सरकार द्वारा कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत बाईपास रोड, पार्किंग व अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें