Big NewsDehradun News

दिल्ली से लौटते ही आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, बारिश से हुए नुकसान का ले रहे हैं जायजा

सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से लौटते ही मंगलवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। सीएम धामी प्रेदश में बारिश और बारिश से हुए नुकसान की अपडेट ले रहे हैं।

दिल्ली से लौटते ही सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से लौटते ही आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। सीएम धामी आपदा कंट्रोल रूम में प्रदेश में बारिश और बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ले रहे हैं। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का सीएम धामी हर अपडेट ले रहे हैं।

बीते दो दिनों में बारिश से हुए नुकसान की ले रहे हैं जानकारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी बीते दो दिनों में भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में हुए नुकसान के बारे में जानकारी ले रहे हैं। आपदा कंट्रोल रूम में आपदा समेत कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री गढ़वाल और कुमाऊं में लगातार हो रही बारिश से हुए नुकसान का अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें