Big NewsDehradun News

कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच PHQ पहुंचे सीएम धामी, पुलिस अधिकारियों की लगाई क्लास

उत्तराखंड में बढ़ते अपराध के बीच कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस मुख्यालय पहुंचे. जहां सीएम धामी ने पुलिस अधिकारियों की क्लास ली.

सीएम धामी ने लगाई पुलिस अधिकारियों की क्लास

बुधवार को सीएम धामी ने कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. पुलिस मुख्यालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार, चमोली और अल्मोड़ा समेत उत्तराखंड में हुई घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस अधिकारियों की क्लास लगाई.

पुलिस अधिकारियों से ले रहे सीएम धामी फीडबैक

सीएम धामी ने डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार और देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के साथ बैठक कर अलग अलग घटनाओं पर फीडबैक ले रहे हैं. बता दें इससे पहले भी सीएम धामी पुलिस अधिकारियों के समीक्षा कर चुके हैं. जिसमें सीएम धामी ने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई के निर्देश दिए थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें