Uttarakhand Chamoli NewsBig News

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, बद्री-विशाल का लिया आशीर्वाद, तीर्थयात्रियों से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बदरीनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने भगवान बदरी-विशाल की पूजा- अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी

सीएम धामी बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान सीएम ने भगवान बद्री-विशाल की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. सीएम ने तीर्थयात्रियों से बातचीत कर उनके फीडबैक भी लिए. सीएम ने धाम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात और हक-हकूक धारियों के साथ संवाद किया. इसके साथ ही स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर हाल चाल जाना.

आज से शुरू होगी पंच पूजाएं

बता दें बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल शीतकाल के लिए 17 नवंबर को रात 9 बजकर 7 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे. कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. पंच पूजाओं के अंतर्गत पहले दिन भगवान गणेश की पूजा होगी. शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे. दूसरे दिन 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे.

तीसरे दिन 15 नवंबर को खड्ग-पुस्तक पूजन और वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा. चौथे दिन 16 नवंबर को मां लक्ष्मी को कढ़ाई भोग चढ़ाया जाएगा. 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे. 18 नवंबर को कुबेर और उद्धव सहित रावल, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर जोशीमठ को प्रस्थान करेगी.

उद्धव और भगवान कुबेर शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे. आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी सोमवार को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद 19 नवंबर को समारोहपूर्वक गद्दीस्थल नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी. इसी के साथ शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजाएं आयोजित होंगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें