Dehradun News

International Yoga Day: CM धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किया योगा, गिनाए फायदे

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में अपने आवास पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।

International Yoga Day पर CM ने किया योगा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

PM के नेतृत्व में भारत की योग परंपरा को मिली नई पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।

जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है योग: CM

सीएम ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक जीवनशैली तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। सीएम ने प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने और योग को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देने का आग्रह किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें