Big NewsUttarakhand

सीएम धामी ने ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने ‘गांववासी’ को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

परिजनों को बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों से मिलकर उनका दुख साझा किया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें