UttarakhandHighlight

सीएम धामी ने दी मुरादाबाद से प्रत्याशी रहे कुंवर सर्वेश सिंह को श्रद्धांजलि, परिजनों को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पूर्व सांसद व मुरादाबाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे कुंवर सर्वेश सिंह के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम धामी ने उनके परिजनों को सांत्वना भी दी।

सीएम धामी ने दी कुंवर सर्वेश सिंह को श्रद्धांजलि

बता दें मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का बीते शनिवार को 71 वर्ष की उम्र में एम्स में निधन हो गया था। इस सीट पर 19 अप्रैल को ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान संपन्न हुआ था। कुंवर सर्वेश सिंह चार बार मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट से विधायक रह चुके थे, जबकि 2014 में भाजपा से मुरादाबाद के सांसद भी चुने गए।

मुख्यमंत्री ने दी सर्वेश सिंह के परिजनों को सांत्वना

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कुंवर सर्वेश सिंह का निधन संगठन और समस्त क्षेत्रवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनसे मेरा व्यक्तिगत तौर पर करीबी संबंध था, वे एक अच्छे राजनेता के साथ-साथ सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। किसी भी मुद्दे पर उनके बेबाक़ अन्दाज़ के सभी क़ायल थे।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी पहुंचे थे मुरादाबाद

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे ओर हरिद्वार के लोकसभा विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शनिवार को कुंवर सर्वेश सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक आवास पहुंचे थे। त्रिवेंद्र रावत ने कहा सर्वेश सिंह का आकस्मिक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें