Uttarakhandhighlight

बादल फटने की घटनाओं पर CM Dhami सख्त!, राहत-बचाव कार्यों में तेजी के निर्देश

आज यानी शुक्रवार को रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी के कुछ इलाकों में बादल फटा है। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने तुरंत मोर्चा संभाला। धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी न हो।

cm dhami on cloudburst in chamoli tehri rudraprayag

बादल फटने की घटनाओं पर CM Dhami सख्त!

सीएम धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। सड़क, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उन्हें तत्काल सुचारू किया जाए।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में बरपा कहर! रुद्रप्रयाग-चमोली और टिहरी में फटा बादल, एक की मौत, कई लापता

उन्होंने वर्चुअल माध्यम से रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी के जिलाधिकारियों से बादल फटने की घटनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में फिर तबाही! बादल फटने से मलबे में समाया सब कुछ, तस्वीरों में देखिए खौफनाक मंजर

cm dhami on cloudburst in chamoli tehri rudraprayag

राहत-बचाव कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने ये भी स्पष्ट किया कि पूरे मानसून सीजन तक शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे। जिलाधिकारियों द्वारा आपदा राहत कार्यों के लिए जो भी आवश्यक संसाधन और सुविधाएं अपेक्षित हों। उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही ये सुनिश्चित किया जाए कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए।

Back to top button