HighlightRudraprayag News

गुप्तकाशी बाजार से सीएम धामी ने की खरीददारी, कहा- पहाड़ के बाज़ार हमारे गाँव, कस्बों की आर्थिकी के आधार

केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार के लिए सीएम धामी खुद मैदान में उतरे हुए हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम धामी गुप्तकाशी बाजार पहुंचे जहां से उन्होंने खरीददारी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक दुकान से चाय भी पी।

गुप्तकाशी बाजार से सीएम धामी ने की खरीददारी

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन सीएम धामी ने गुप्तकाशी बाजार से खरीददारी की। इसके साथ ही एक दुकान पर रूककर उन्होंने चाय की चुस्कियां भी ली और स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा की। सीएम को अपने बीच पाकर व्यापारी बहुत खुश हुए।

Rudraprayag

पहाड़ के बाज़ार हमारे गाँव, कस्बों की आर्थिकी के आधार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहाड़ के बाज़ार हमारे गांव और कस्बों की आर्थिकी के आधार हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजार में जनता और सभी व्यापारियों से केदारनाथ क्षेत्र के स्वर्णिम भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें