Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

सीएम धामी ने किया पहाड़ियों को खुश, इस दिन छुट्टी का ऐलान, पहाड़ी भाषा में लिखी पोस्ट

Pushkar Singh Dhami

देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए पहाड़ियों को खुश कर दिया है। जी हां बता दें कि धामी सरकार ने उत्तराकंड के लोकपर्व इगास पर भी छुट्टी का ऐलान किया है। गौर हो की बीते दिन बुधवार को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश था। धामी सरकार ने छठ पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया था जिसके बाद इगास बग्वाल में भी अवकाश घोषित करने की लोगों ने मांग की थी जिसका सीएम ने संज्ञान लिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी कि इगास पर छुट्टी रहेगी। सीएम ने पहाड़ी अंदाज में इसकी जानकारी दी।

सीएम ने की सोशल मीडिया पर पहाड़ी भाषा में पोस्ट

सीएम ने सोशल मीडिया पर पहाड़ी भाषा में पोस्ट लिखते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ।

आपको बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड क्रांति दल ने पर्वतीय पर्व इगास-बग्वाल और घुघुतिया में राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया है। कलेक्ट्रेट में डीएम के माध्यम से ये ज्ञापन दिया गया।Pushkar Singh Dhami
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें