HighlightUttarakhand

सीएम धामी ने दिल्ली में सुना पीएम मोदी के मन की बात का 112वां संस्करण, प्रदेशवासियों से की ये अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 112वां संस्करण सुना. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे.

सीएम ने दिल्ली में सुना पीएम मोदी के मन की बात का 112वां संस्करण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश के जन-जन से पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी https://harghartiranga.com/ पर तिरंगे के साथ सेल्फ़ी अपलोड करने का आग्रह किया है.

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से की ये अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से निवेदन किया है कि सभी आजादी के इस पावन पर्व को भव्य रूप से मनाते हुए तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी अवश्य अपलोड करें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें