Big NewsUttarakhand Chamoli News

चमोली के लिए रवाना हुए सीएम धामी, घटनास्थल का करेंगे दौरा

चमोली में हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सीएम धामी ने इस हादसे के जांच के आदेश दे दिए हैं। इसी बीच सीएम धामी भी चमोली के लिए रवाना हो गए हैं।

चमोली के लिए रवाना हुए सीएम धामी

चमोली में हुए हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिसमें से दो लोगों को एयरलिफ्ट कर लिया गया है। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी चमोली के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम धामी घटनास्थल का दोरा करेंगे।

एडीएम अभिषेक त्रिपाठी को सौंपी गई जांच

सीएम धामी ने इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को घटना की गहन जांच के भी निर्देश दिए हैं। हादसे की जांच एडीएम प्रशासन अभिषेक त्रिपाठी को सौंपी गई है।

chamoli

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें