Uttarkashi NewsBig News

अंतिम चरण में पहुंचा रेस्क्यू अभियान, सिलक्यारा रवाना हुए सीएम धामी

सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को आज 11वां दिन है। लेकिन आज उम्मीद की किरण नजर आ रही है। सुरंग में ड्रिलिंग का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। घटनास्थल के लिए सीएम धामी भी देहरादून से सिलक्यारा रवाना हो गए हैं।

अंतिम चरण में पहुंचा रेस्क्यू अभियान

अभियान के नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ऑगर मशीन से लगभग 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। अब केवल कुछ ही मीटर की ड्रिलिंग शेष बची है। उम्मीद है कि पाइप सुरंग से अगले दो घंटे में आर पार हो जाएगा।

सिलक्यारा रवाना हुए सीएम धामी

बताया जा रहा है सभी मजदूरों को बाहर निकालकर सीधे चिन्यालीसौड़ ले जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहीं मजदूरों से मिलेंगे। बता दें सीएम धामी भी उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ ही देर बाद सीएम भी घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे।

प्राथमिक उपचार की तैयारियां तेज

मजदूरों के प्राथमिक उपचार के लिए तैयारियां भी तेज हो गई है। सुरंग के बाहर अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। जिसमें आठ बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा एम्बुलेंस भी तैनात है। वहीं उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भी 45 बेड अलग से रिजर्व कर दिए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें