Udham Singh Nagar NewsBig News

सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास, धार्मिक धरोहर की बढ़ेगी भव्यता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में 2.54 करोड़ की लागत से प्राचीन मां पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया.

सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा के ग्राम नगला तराई में 2.54 करोड़ की लागत के प्राचीन मां पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सीएम धामी ने कहा इस निर्माण कार्य से न केवल मंदिर की भव्यता में वृद्धि होगी बल्कि यह क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करने में यह विशेष भूमिका निभाएगा. जीर्णोद्धार के बाद मंदिर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें