Dehradun NewsHighlight

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस : सीएम धामी ने किया रैतिक परेड का निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान सीएम धामी ने रैतिक परेड का निरीक्षण किया.

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैतिक परेड का निरीक्षण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय स्मारिका-2024 और कैलेंडर का विमोचन भी किया. इसके साथ ही जवानों को बधाई दी.

सीएम ने कहा होमगार्ड्स के जवानों द्वारा दी जा रही सेवा राज्य की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. विभागों को अत्याधुनिक संसाधन और सुविधाएं देकर उनकी सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें