UttarakhandBig NewsDehradun

सीएम धामी ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय के आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सीएम ने कंट्रोल रूम पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से सभी जिलों के बारे में जानकारी ली।

अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने पीडब्ल्यूडी आपदा प्रबंधन, सिंचाई विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, फायर, एसडीआरएफ के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेशभर में हो रही बारिश को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।

यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से की अपील

पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपील की है कि मौसम के मिजाज को देखकर ही यात्रा करें।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button