Big NewsDehradun NewsUttarakhand

ऋषिकेश में सीएम धामी ने किया योग महोत्सव का शुभारंभ, देश- विदेश के योग साधकों ने लिया हिस्सा

ऋशिकेश के मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 का बुधवार को आगाज हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने महोत्सव का शुभारंभ किया।

पहली बार उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इससे पहले गढ़वाल मंडल विकास निगम अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित करता था।

निशुल्क प्रतिभाग कर रहे साधक

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में इस बार साधकों से कोई योग शुल्क नहीं वसूला जा रहा है। कोई भी साधक महोत्सव में प्रतिभाग कर योगिक क्रियाओं का अभ्यास कर सकते हैं। बता दे मंगलवार तक 600 साधकों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें