केदारनाथ धाम पहुंचे CM Dhami, अस्पताल के नए भवन का किया शुभारंभ

आज शुक्रवार आठ मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उनके साथ मौजूद रहीं। जहां उन्होंने सीएम के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि यहां अस्पताल (Vivekananda Hospital) के नए भवन का निर्माण हुआ है। ऐसे में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का सीएम ने लोकार्पण किया।

केदारनाथ धाम पहुंचे CM Dhami,
आज सुबह-सुबह सीएम धामी केदारनाथ पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के पास ही नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ऐसे में पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का लोकार्पण सीएम धामी ने अपने हाथों से किया। ये अस्पताल स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाएगा।
अस्पताल के नए भवन का भवन का किया लोकार्पण
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस उच्च हिमालयी इलाकों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा। ये अस्पताल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य जांच केंद्रों, ऑक्सीजन सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
लाखों मरीजों का हो रहा निशुल्क उपचार
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ उत्तराखंड समृद्ध उत्तराखंड के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधारीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। जिसके माध्यम से आज प्रदेश के अंदर लाखों मरीजों को निशुल्क उपचार मिल रहा है। इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।

सीएम ने की बाबा केदार की पूजा-अर्चना
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का भी प्रतीक है और इसी भावना के साथ सरकार देवभूमि में स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।
40 बेड की क्षमता वाला अस्पताल का नया भवन
कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि ये 40 बेड की क्षमता वाला अस्पताल सेवा, समर्पण और जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है। जो भविष्य में लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।