UttarakhandHighlight

सीएम धामी ने 17 शिक्षकों को किया शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित, यहां देखें पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के मौके पर राजभवन में 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया. इसके साथ ही सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामना दी. कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे.

सीएम धामी ने 17 शिक्षकों को किया शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के विभिन्न शिक्षक और शिक्षिकाओं शैलेश मटियानी पुरस्कार को सम्मानित किया। बता दें प्राइमरी के 11 शिक्षक, माध्यमिक के पांच और डायट के एक शिक्षक को सम्मानित किया गया.

इन शिक्षकों को किया सीएम धामी ने सम्मानित

CM Dhami honored 17 teachers with Shailesh Matiyani Award

विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों के लिए भी संचालित की जा रही योजनाएं : CM

सीएम ने कहा शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही हम शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी का समावेश करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। सीएम ने कहा विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों के उत्थान के लिए भी हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें