Big NewsDehradunglobal investor summit uttarakhand

Global Investors Summit 2023 के लिए सीएम धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का कल से आगाज हो जाएगा। इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए सीएम धामी ने गुरूवार को अपने शासकीय आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

सीएम धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023″ को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड दौरे एवं वैश्विक निवेशक सम्मेलन के शुभारंभ समारोह हेतु की जा रही सभी तैयारियों की समीक्षा की।

सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भव: की भावना के साथ समुचित व्यवस्था प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के दृष्टिगत वैश्विक निवेशक सम्मेलन एक महत्वपूर्ण सोपान है जो “सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड” की यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button